Home Latest ‘जे जिगरा होवे असला चलाउन दा, तांही डब विच्चों हथियार कडिये’….पिस्टलों के...

‘जे जिगरा होवे असला चलाउन दा, तांही डब विच्चों हथियार कडिये’….पिस्टलों के साथ रील बनाना पड़ गया महंगा: पुलिस ने घर से उठाया युवक।

चंडीगढ़/पटियाला । राजवीर दीक्षित

(Punjab Youth Arrested for Viral Social Media Reel with Pistols) पंजाब में एक युवक को सोशल मीडिया पर पिस्टल्स के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया।

सोशल मीडिया पर रील के वायरल होने के बाद पुलिस के साइबर क्राइम विंग की इस पर नजर पड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।

बड़ रहे क्राइम के बाद पंजाब सरकार की सख्त हिदायतों के अनुसार हथियारों के साथ किसी भी गाने की पोस्ट डालने पर पाबंदी है।

थाना पटियाला के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि युवक की पहचान जगसीर खान गांव झंडी जिला पटियाला के रूप में हुई है। युवक ने अपने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) अकाउंट पर रील को पोस्ट किया था। जिसमें उसने दोनों हाथों में दो पिस्टल थामे हुए थे।

देखें Video: लोकसभा में चरणजीत सिंह चन्नी व रवनीत बिट्टू के बीच हुई गरमा गर्म बहस

इसके साथ युवक ने गीत लगाया- जे जिगरा होवे असला चलाउन दा, तांही डब विच्चों हथियार कडिये…. (अगर हथियार चलाने की हिम्मत है तो ही डब में से उसे निकालें)

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट से युवक की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। युवक कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसका फिलहाल कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है।

युवक बिना लाइसेंस के हथियार लेकर घूम रहा था

पकड़ा गया युवक हथियारों के लाइसेंस दिखाने में असफल रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नए नियमों BNS की धारा 30 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर ‘डिस्प्ले’ किए गए हथियारों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चेक गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में खाद्य और फिल्म उत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव रखा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1984 के दंगों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना बठिंडा प्रशासन ने सेना क्षेत्र के पास अवैध निर्माण पर की बुलडोजर कार्रवाई पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने दोआबा क्षेत्र के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी 116 करोड़ रुपये का घोटाला: पूर्व सीएफओ नलिनी मलिक की जमानत याचिका खारिज करीब 29 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट का आदेश, चंडीगढ़ प्रशासन कॉलेज डायरेक्टर को लेक्चरर के रूप में करे पुनर्गठित आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-13): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-13): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-13): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु), पूजा विधान एवं महात्म्य पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की तैयारी अंतिम चरण में