Home Chandigarh 27 तारीख को नहीं होगी ‘बकरीद’ की छुट्टी, नई नोटिफिकेशन जारी, चंडीगढ़...

27 तारीख को नहीं होगी ‘बकरीद’ की छुट्टी, नई नोटिफिकेशन जारी, चंडीगढ़ प्रशासन ने…

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“No ‘Bakrid’ holiday on the 27th, new notification issued by the Chandigarh Administration… “) चंडीगढ़ प्रशासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पहले 27 मई 2026 को घोषित की गई सार्वजनिक छुट्टी अब 28 मई 2026 (वीरवार) को होगी। इस संबंध में प्रशासन की ओर से नई अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों, बैंक कर्मियों और आम लोगों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

गृह विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह छुट्टी चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, निगमों, संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों पर लागू होगी। यानी अब 28 मई को सरकारी कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा। पहले जो लोग 27 मई को छुट्टी मानकर अपनी योजनाएं बना चुके थे, उन्हें अब बदलाव के अनुसार अपनी तैयारी करनी होगी।

इतना ही नहीं, यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत भी मान्य रहेगा। इसका सीधा असर बैंकिंग सेवाओं पर भी पड़ेगा और 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को बैंक संबंधी जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है।

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इसे प्रशासनिक अपडेट बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग छुट्टी की तारीख बदलने को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

यह नोटिफिकेशन गृह सचिव, आईएएस, चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। अब सभी सरकारी और संबंधित संस्थानों में 28 मई को बकरीद की आधिकारिक छुट्टी रहेगी।

Translate »
error: Content is protected !!