Home Latest पंजाब में 11 दिन बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सरकारी कॉलेज अस्पतालों...

पंजाब में 11 दिन बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सरकारी कॉलेज अस्पतालों में सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद ओपीडी सेवाएं बहाल

अमृतसर । राजवीर दीक्षित

(Doctors’ strike ends after 11 days in Punjab, services resumed on Supreme Court’s order) कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में पंजाब में चल रही 11 दिनों की हड़ताल आज समाप्त हो गई।

सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है और आज से ओपीडी व अन्य सेवाएं आम दिनों की तरह बहाल कर दी गई हैं। हालाँकि, डॉक्टर्स ने विरोध के रूप में काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया है।

➡️ देखें Video: नंगल चंडीगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा, शराब के नशे में धुत्त युवक को बचाते ट्रक पलटा।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की और राज्य सरकारों को सुरक्षा इंतजाम करने का निर्देश दिया है। साथ ही, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को राज्य के मुख्य सचिवों और DGP के साथ मिलकर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

रेजिडेंस डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉ. समर्थ गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म की गई है और शुक्रवार से ओपीडी व अन्य सभी सेवाएं बहाल हो गई हैं।

कोलकाता की घटना के बाद डॉक्टर्स केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू करने और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, घटना की जांच सीबीआई कर रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री