Home Breaking News क्या सच में 5 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीज़ल? रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल!

क्या सच में 5 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीज़ल? रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Petrol-Diesel May Get Cheaper in India)अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब वैश्विक कच्चे तेल बाज़ार पर साफ़ दिखाई देने लगा है, लेकिन इस संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार आने वाले महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट संभव है, जिसका सीधा फायदा भारतीय अर्थव्यवस्था और आम उपभोक्ताओं को मिल सकता है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कच्चा तेल 50 डॉलर प्रति बैरल तक गिरता है, तो भारत का आयात बिल कम होगा, महंगाई पर दबाव घटेगा और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में प्रति लीटर 5 रुपये तक की कटौती संभव है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतें पहले ही नरमी के संकेत दे रही हैं। अमेरिकी WTI क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड 61 डॉलर के आसपास बना हुआ है।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

SBI रिसर्च के मुताबिक, जून 2026 तक कच्चे तेल की कीमतें 50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 14 प्रतिशत और ब्रेंट क्रूड में करीब 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे न केवल भारत का आयात खर्च घटेगा, बल्कि रुपये को भी मजबूती मिल सकती है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, कम ऊर्जा कीमतों से वित्त वर्ष 2026-27 में CPI आधारित महंगाई 3.4 प्रतिशत से नीचे रह सकती है। साथ ही, GDP ग्रोथ में 0.1 से 0.15 प्रतिशत तक अतिरिक्त बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वेनेज़ुएला का तेल बड़े पैमाने पर वैश्विक बाज़ार में लौटता है, तो कच्चे तेल की कीमतों पर और दबाव बनेगा, जिससे भारत को दीर्घकालिक आर्थिक राहत मिल सकती है।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।

Translate »
error: Content is protected !!