नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Prajwal Revanna Found Guilty in Rape Case, Sentencing on August 2)कर्नाटक की विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एक घरेलू सहायिका के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया है। यह फैसला बुधवार को सुनाया गया, जिसके बाद प्रज्वल अदालत में फूट-फूट कर रो पड़े। सजा पर फैसला 2 अगस्त 2025 को होगा।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि प्रज्वल ने दो बार उसका यौन शोषण किया और इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। SIT को सौंपे गए डिजिटल सबूतों के आधार पर 2000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई, जिसमें 123 सबूत, 26 गवाह और 180 दस्तावेज शामिल थे। कोर्ट ने माना कि सबूत इतने पुख्ता थे कि किसी संदेह की गुंजाइश नहीं रही।
Video देखें: बेटी को पता है पिता की मौत का कारण,सुन कर रेंगटे खड़े हो जाएंगे
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब अन्य महिलाओं ने भी प्रज्वल पर शोषण, धमकी और कैद कर रखने जैसे आरोप लगाए। छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइसेज़ से कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए।
यह पहली बार है जब किसी बड़े राजनीतिक परिवार के सदस्य को बलात्कार जैसे अपराध में दोषी करार दिया गया है। इससे न्यायपालिका की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।