President visits Himachal – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चंडीगढ़ हवाई अड्डे पहुंचने पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मंत्री अनमोल गगन मान ने किया स्वागत

The Target News

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मंत्री अनमोल गगन मान ने उनका स्वागत किया।

मोहाली डीसी आशिका जैन ने एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से 5 किलोमीटर तक के क्षेत्र को 4 मई और 8 मई को नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और प्रस्थान के कार्यक्रम के कारण यह निर्णय लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चार दिवसीय दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर कार्यक्रम हैं।

वह 6 मई को कांगड़ा में एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 7 तारीख को शिमला के दो मंदिरों में पूजा का कार्यक्रम है।

इसमें हिस्सा लेने के बाद उनका शिमला के मॉल रोड जाने का भी प्लान है। वह 8 तारीख को शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी।

वह चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश पर शिमला से लगभग 13 किमी दूर मशोबरा स्थित राष्ट्रपति भवन में रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दूसरा दौरा है। वह पिछली बार भी यहां आई थीं।