Home Punjab पंजाब यूनिवर्सिटी जनवरी 2027 से शुरू करेगी तीन नए उद्यमिता पाठ्यक्रम

पंजाब यूनिवर्सिटी जनवरी 2027 से शुरू करेगी तीन नए उद्यमिता पाठ्यक्रम

पंजाब यूनिवर्सिटी जनवरी 2027 से शुरू करेगी तीन नए उद्यमिता पाठ्यक्रम

द टारगेट न्यूज़:

पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) ने अपने परिसर में ‘स्कूल ऑफ आंत्रप्रेन्योरियल माइंडसेट’ की स्थापना के लिए यूके स्थित हेडन ग्रीन फाउंडेशन (HGF) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत जनवरी 2027 से तीन क्रेडिट-आधारित डिजिटल पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिनके लिए पंजीकरण इस साल दिसंबर में खोले जाएंगे। इस पहल को यूनिवर्सिटी के स्किल डेवलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप सेंटर (CSDE) के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसके तहत इनोवेटिव और क्रिएटिव थिंकिंग, आंत्रप्रेन्योरशिप और महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों से जुड़े कोर्स ऑफर किए जाएंगे। प्रत्येक पाठ्यक्रम में तीन अकादमिक क्रेडिट होंगे और इसमें आठ सप्ताह में 45 घंटे की लर्निंग शामिल होगी, जिसमें सेल्फ-पेस्ड मॉड्यूल और लाइव सेशन दोनों शामिल हैं। ये पाठ्यक्रम छात्रों, शिक्षकों, कामकाजी पेशवरों और अंतरराष्ट्रीय शिक्षार्थियों के लिए खुले रहेंगे। इसके लिए शुल्क परिसर के छात्रों के लिए 3,000 रुपये से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के लिए 18,000 रुपये तक तय किया गया है। योग्य स्नातक छात्रों को स्किल एन्हांसमेंट कोर्स बास्केट के तहत क्रेडिट प्राप्त होंगे, जिन्हें एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा, यह पहल संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप परियोजनाओं के माध्यम से उद्देश्य-संचालित उद्यमिता को भी प्रोत्साहित करेगी, जिसमें चयनित प्रविष्टियां बीज-धन (सीड-फंडिंग) पुरस्कारों के लिए पात्र होंगी। इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. मीनाक्षी गोयल और एचजीएफ के अध्यक्ष एवं संस्थापक ट्रस्टी हरदेव सिंह की उपस्थिति में किए गए। प्रो. गोयल ने कहा कि इस सहयोग से उद्यमिता तक पहुंच का विस्तार होगा।

Translate »
error: Content is protected !!