Home Breaking News पंजाब बॉर्डर पर हाई अलर्ट: फसल काटने के लिए किसानों को 2...

पंजाब बॉर्डर पर हाई अलर्ट: फसल काटने के लिए किसानों को 2 दिन का अल्टीमेटम।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(High Alert at Punjab Border After Terror Attack)पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सभी सीमाओं पर क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) पूरी तरह सक्रिय कर दी गई हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

BSF ने फेंसिंग के दूसरी ओर खेती कर रहे किसानों को 2 दिन के भीतर फसल काटने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी गई है कि हालात बिगड़ने पर किसानों को फेंसिंग पार जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, किसानों ने समयसीमा बढ़ाने की मांग की है, उनका कहना है कि दो दिन में फसल काटना संभव नहीं है।

Video देखें:लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को उनकी पत्नी ने आखरी विदाई दी। इनकी शादी 16 अप्रैल को हुई थी।

इधर, अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों की वतन वापसी जारी है। सीमा पर सख्त चेकिंग के चलते भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। सरकार ने लौटने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल तय की है, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने का समय दिया गया है।

Video देखें: सिखों ने संभाला मोर्चा,सैलानियों के साथ जा खड़े हुए।

वहीं, पहलगाम हमले के विरोध में अमृतसर के प्रमुख बाजारों — जैसे शास्त्री मार्केट, गग्गू मंडी, सर्राफा बाजार, कटड़ा जैमल सिंह, कटड़ा आहलूवालिया, प्रताप बाजार, गोयंका मार्केट और पुरानी मंडी — में व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। 16 मार्केट एसोसिएशनों के सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ रोष जताते हुए हॉल गेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंका।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतपाल को 3 घंटे की यात्रा की अनुमति, तारीख बदलने के लिए नई याचिका दायर की क्रिकेट लीग में हरफनमौला प्रदर्शन से चमके आयुष Chandigarh biker Prithvi Dhillon bags supercross league contract अमृतपाल सिंह ने 17 नवंबर को एक दिन की हिरासत पैरोल मांगी; अदालत सोमवार को याचिका पर सुनवाई करेगी आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-14): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-14): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-14): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य AAP ने चंडीगढ़ एमसी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की भगवंत मान की पाकिस्तान यात्रा के लिए राष्ट्रीय नीति मंजूरी का मार्गदर्शन करेगी: विदेश मंत्रालय जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की पैरोल मिली