मौसम विभाग ने दी चेतावनी! पंजाब में बढ़ेगी शीतलहर, कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहेगी

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

( Punjab Braces for Bitter Cold and Dense Fog) पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। शीतलहर की चेतावनी के बीच अब कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार रात से ही पंजाब के कुछ जिलों में कोहरा देखने को मिला।

इसके साथ ही सुबह तक कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो के करीब दर्ज की गई है। इसके साथ ही पंजाब का दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है।

➡️ पढ़ाई करने गई रोपड़ की तनवीर कौर की कनाडा में धूम, बन गई ट्रक ड्राइवर। लड़कियों के लिए मिसाल, पंजाब का नाम कर रही है रोशन। Click at Link

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज कोहरे और शीतलहर को लेकर पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में स्मॉग का अलर्ट जारी किया गया है। यहां दृश्यता 50 मीटर या उससे कम हो सकती है।

➡️ पुलिस ने ढूंढ लिए गोलियां चलाने वाले, स्कोर्पियो गाड़ी का भी पता चला। अवैध शिकार को लेकर शहर में बनी हुई है दहशत।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन एक जनवरी से कुछ राहत मिलने की संभावना है, लेकिन छह जनवरी के आसपास दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसका असर पश्चिमी हिमालय रेंज पर देखने को मिलेगा, जिसके बाद पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होने की संभावना है