चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab to Host International Hockey Tournament, Announces CM Mann)पंजाब खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वे लंबे समय से पंजाब में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मांग कर रहे थे, जो अब साकार होने जा रही है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
चंडीगढ़ में एक सम्मान समारोह के दौरान CM मान ने बताया कि उन्होंने भारतीय हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष दिलीप तिर्की से मुलाकात की थी और पंजाब में हॉकी टूर्नामेंट कराने का अनुरोध किया था। इसके जवाब में तिर्की ने आश्वासन दिया कि इस साल मई के आसपास हॉकी का अंडर-21, 4-नेशन टूर्नामेंट पंजाब में आयोजित किया जाएगा। इस रोमांचक टूर्नामेंट में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और भारत की टीमें हिस्सा लेंगी।
Breaking: 8 युवक पर 2 पर रहे बाहरी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि टूर्नामेंट से पहले पंजाब के खेल मैदानों को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब हमेशा से बेहतरीन खिलाड़ियों की भूमि रहा है और यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा साबित होगा। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब के एथलीट दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बातों का हर कोई है कायल।
इस ऐतिहासिक आयोजन से न सिर्फ पंजाब के हॉकी प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, बल्कि यह राज्य में खेल संस्कृति को भी और मजबूत करेगा।