लुधियाना। राजवीर दीक्षित
(Sanjeev Arora Set to Become Punjab’s Richest MLA After Bypoll Win)लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस के भरत भूषण आशु और भाजपा के जीवन गुप्ता के खिलाफ त्रिकोणीय मुकाबले में अरोड़ा ने 10,637 वोटों से बढ़त बनाई। शिरोमणि अकाली दल के एडवोकेट परुपकार सिंह घुम्मन को केवल 8,203 वोट मिले।
इस जीत ने न सिर्फ आप को शहरी मोर्चे पर मजबूती दी है, बल्कि संजीव अरोड़ा को पंजाब के सबसे अमीर विधायक की ओर अग्रसर कर दिया है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार, अरोड़ा के पास ₹301 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसमें ₹268 करोड़ की चल संपत्ति और ₹10.36 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है, जबकि उनके ऊपर ₹19.43 करोड़ की देनदारियां हैं। उन्होंने मोहाली के कुलवंत सिंह को पीछे छोड़ा, जिनकी 2022 में घोषित संपत्ति ₹238 करोड़ थी।
Video देखें: नंगल को देखे क्या क्या मिलने जा रहा है। मंत्री हरजोत बैंस ने किया खुलासा।
व्यवसायिक रूप से अरोड़ा निर्यात उद्योग, रियल एस्टेट, फैशन, और मेटल सेक्टर में सक्रिय हैं। 2006 में RPIL के नाम से कंपनी स्थापित कर उन्होंने हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स विकसित किए।
2018 में उन्होंने महिलाओं के लिए फैशन ब्रांड Femella लॉन्च किया, और 2019 में Teneron Limited के जरिए मेटल क्षेत्र में कदम रखा।
Video देखें: ब्रह्मोती सतलुज घाट पर हुए हादसे का एक और वीडियो आया सामने।
उपचुनाव में अरोड़ा को 35,179, कांग्रेस के आशु को 24,542, भाजपा के गुप्ता को 20,323, और अकाली दल को 8,203 वोट मिले। यह नतीजा आप पार्टी के लिए 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला संकेत है।