Home Breaking News पंजाब में इन वाहन चालकों की आई शामत, शुरू हुई सख़्त कार्रवाई,जाने...

पंजाब में इन वाहन चालकों की आई शामत, शुरू हुई सख़्त कार्रवाई,जाने पूरी जानकारी।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Strict Action on School Buses in Punjab for Violating Safety Norms)पंजाब के निजी स्कूल वाहन चालकों की अब खैर नहीं! ज़िले में ‘सेफ़ स्कूल वाहन नीति’ को कड़ाई से लागू करने के आदेश डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने जारी किए हैं। इसी क्रम में एस.डी.एम. दूधनसाधां डॉ. कृपालवीर सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक इंचार्ज देवीगढ़ सर्कल तरसेम कुमार की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। देवीगढ़ क्षेत्र के दो निजी स्कूलों की छह बसों के चालान काटे गए, जो इस नीति के उल्लंघन में पाई गईं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई। निरीक्षण में सामने आया कि कई बसें बिना वर्दीधारी चालकों के, बिना नाम-पट्टियों के, बिना सीसीटीवी, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र के चल रही थीं, साथ ही कुछ बसों में ओवरलोडिंग भी पाई गई। इन तमाम अनियमितताओं के चलते कुल 6 चालान काटे गए।

Video: प्रसिद्ध गोताखोर कमलप्रीत सैनी के साथ हो गया हादसा,बाल बाल बचा।

एस.डी.एम. ने स्पष्ट किया कि सभी स्कूलों को ‘सेफ़ स्कूल वाहन नीति’ को सख्ती से लागू करना अनिवार्य है। यदि किसी स्कूल या निजी परिवहन सेवा प्रदाता द्वारा लापरवाही बरती जाती है, तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि बच्चों की सुरक्षा में कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Video: नंगल के बाजार में दुकानदार को हुआ नुकसान, जाने जानकारी

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
लुधियाना: 97 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मारपीट का केस दर्ज भाजपा से दूरी के बावजूद 'वारिस पंजाब दे' के नेता खालसा ने महिला आरक्षण और परिसीमन का किया समर्थन फिटनेस के लिए साइकिल चलाने को तैयार? पंचकूला में रविवार को होगा फिट इंडिया का 100वां साइकिलिंग अभियान चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया साइट रद्दीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, तीन यूटी अधिकारियों के आदेश खारिज पंचकूला में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर समेत ग्राहक गिरफ्तार पंचकूला: महिलाओं को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, DCP अमरिंदर सिंह ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संटेक सिटी मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने 253 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अजय सहगल पर कसा शिकंजा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जगपाल सिंह अबुलखुराना बने पंजाब कांग्रेस के महासचिव (संगठन) वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से 7 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी, ईडी ने 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पंजाब के दो पूर्व कैडेट भारतीय नौसेना में अधिकारी बने, मोहाली संस्थान का आंकड़ा 200 के पार