Home Breaking News पंजाब पुलिस के SSP पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन

पंजाब पुलिस के SSP पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(High Court Action on Punjab SSP, ₹20K Fine and Court Appearance Ordered)पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए जगारांव के तत्कालीन एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता (IPS) पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्हें 18 अगस्त 2025 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

यह मामला मंडी मुल्लांपुर निवासी पीड़ित सुखदेव सिंह से जुड़ा है, जो पिछले 9 वर्षों से पुलिस प्रशासन के चक्कर लगाकर भी न्याय से वंचित रहा। पीड़ित ने तत्कालीन पुलिस प्रमुख नवनीत सिंह बैंस, डीएसपी जसजोत सिंह, पुलिस कप्तान गुरदीप सिंह गोसल और इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी। हाईकोर्ट ने 29 जुलाई 2025 को सुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी में गंभीर लापरवाही पाई और कड़ा कदम उठाया।

Video देखें: हाईटेंशन करंट की चपेट में आया युवक,ईलाज के लिए चंडीगढ़ भेजा गया।

सुखदेव सिंह ने बताया कि 4.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी माउंटकूल बेवरेज लिमिटेड कंपनी ने की थी। शिकायत करने पर कंपनी मालिकों ने अपनी सरकारी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए उनके खिलाफ ही झूठा केस दर्ज करवाने की साजिश रची। बाद में जांच में यह आरोप झूठा साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग, पंजाब से न्याय की गुहार लगाई, जिसके आदेश पर 2020 में थाना सिद्धवां बेट में मुकदमा दर्ज हुआ।

Video देखें: नतमस्तक हुए हरजोत सिंह बैंस,धार्मिक सजा भुगतने श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे

हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई न होने पर सुखदेव सिंह को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। मामले में हाईकोर्ट ने न केवल एसएसपी अंकुर गुप्ता पर जुर्माना लगाया बल्कि अगली सुनवाई में पेश होने का भी आदेश दिया।
इस मौके पर पीड़ित के साथ हरदेव सिंह बोपाराए और आरटीआई एक्टिविस्ट जगसीर सिंह खालसा भी मौजूद रहे। मामला अब पूरे पंजाब में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Video देखें: मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नाम पर लाखों रुपए की ठगी,ठग दंपति गिरफ्तार जेल भेजे गए।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
मोहाली के नए डीसी बने आईएएस अधिकारी आदित्य दचलवाल, प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों के तबादले नंगल में वर्ष 2027 तक बनेगा भाखड़ा बांध संग्रहालय, 9 करोड़ रुपये की लागत से संवरेगा ऐतिहासिक धरोहर 1984 के दंगों पर सोनिया गांधी के दावों को एचएस फूलका ने नकारा, इसे सुनियोजित नरसंहार बताया अमृतसर में बड़ा ऑपरेशन: आरपीजी लॉन्चर, हथियार और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद, 7 गिरफ्तार अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़: डिप्टी सीएम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में चंडीगढ़ को मिला दूसरा स्थान दिनेश चड्ढा ने कहा खैराबाद में बनेगा 39.70 लाख से आधुनिक खेल मैदान! रूपनगर में धूमधाम से मना सैण भगत जी का प्रकाश पर्व! न्यूजीलैंड में दिवाली की रात दर्दनाक सड़क हादसा, पंजाबी मूल के तीन युवाओं की मौत अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से की सगाई!