चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab University Announces Holiday, Exams Postponed Amid Student Protest)पंजाब विश्वविद्यालय में सैनेट चुनाव की समय-सारणी जारी न होने से छात्रों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। देर रात छात्र गेट नंबर-2 पर इकट्ठा हुए और प्रवेश द्वार को बंद कर जोरदार हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि पी.यू. प्रबंधन लगातार चुनावों को टाल रहा है, जबकि उनकी मांग है कि जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाए।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
विवाद तब और बढ़ गया जब प्रबंधन ने 25 नवंबर को कैंपस में छुट्टी घोषित कर दी और निर्धारित परीक्षाओं को डी.ए.वी. कॉलेज, सेक्टर-10 में शिफ्ट कर दिया। इससे नाराज़ छात्रों ने मोर्चा खोलते हुए विरोध तेज कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पी.यू. प्रशासन को परीक्षाएँ स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा।
Video देखें: Historic Night in Anandpur Sahib:Stunning 500-Drone Show for Guru Teg Bahadur Ji’s 350th Anniversary
उधर, चुनाव शेड्यूल की मांग को लेकर ‘पी.यू. बचाओ मोर्चा’ के तहत धरना दे रहे छात्रों ने 26 नवंबर को बंद का ऐलान कर दिया है।
दिलचस्प यह है कि पी.यू. ने सोमवार को 26 नवंबर को कैंपस खुले रहने का नोटिस जारी किया था, लेकिन छात्रों के बढ़ते दबाव को देखते हुए मंगलवार को नया सर्कुलर जारी कर 26 नवंबर को पूर्ण बंद की घोषणा करनी पड़ी।
Video देखें: Ludhiana के Toll पर Police व आतंकियों के बीच जबरदस्त फायरिंग।
इसी के साथ पंजाब विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बुधवार को पी.यू. परिसर के सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण विभाग तथा कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में फिलहाल माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है।

















