Home Latest हरियाणा चुनाव से ठीक पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, 3...

हरियाणा चुनाव से ठीक पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, 3 शर्तों के साथ 20 दिन की पैरोल मिली

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Ram Rahim’s Release Sparks Political Activity Ahead of Voting) हरियाणा चुनाव के बीच डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम बुधवार सुबह 6 बजे जेल से बाहर आ गया। राम रहीम की 3 शर्तों के साथ 20 दिन की पैरोल मिली है। जिसमें पॉलिटिकल एक्टिविटी न करना भी शामिल है।

हालांकि राम रहीम के बाहर आते ही डेरे का सियासी खेल शुरू हो गया है। राम रहीम की पैरोल की खुशी में डेरे ने हरियाणा के हर ब्लॉक में नाम चर्चा रख ली गई है। जो 2 दिन यानी आज और कल (2-3 अक्टूबर) तक चलेगी। 5 अक्टूबर को प्रदेश में वोटिंग होनी है।

➡️ 22 रेलगाड़िया 3 महीने के लिए रद्द, नंगल-ऊना सहित जाने कहा कहा होगा असर। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

माना जा रहा है कि नाम चर्चा के दौरान ही डेरे की तरफ से राम रहीम का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा कि उन्हें अंदरखाते किस पार्टी को सपोर्ट करना है।

यह बात अलग है कि डेरा हमेशा चुनाव में किसी एक पार्टी को सपोर्ट करने से इनकार करता रहा है लेकिन पैरोल की टाइमिंग को देखते हुए विरोधी इसको लेकर सवाल उठाते रहते हैं।

अगर डेरे के वोटर एकतरफा हुआ तो उन सीटों पर इसका असर पड़ सकता है, जहां 2 उम्मीदवारों और खासकर भजपा-कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है।

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि हरियाणा सरकार से कहा गया है कि अगर राम रहीम आचार संहिता या शर्तों का उल्लंघन करता है तो पैरोल तुरंत कैंसिल कर दी जाएगी। हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

इसी वजह से राम रहीम की पैरोल को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हरियाणा की 36 सीटों डेरे से जुड़े श्रद्धालुओं का वोट बैंक है। यौन शोषण और मर्डर केस में राम रहीम रोहतक जेल में सजा काट रहा है। पैरोल के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।

साध्वियों के यौन शोषण और मर्डर केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 20 साल की कैद काट रहा है। उसने हाल ही में सरकार से इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। जेल विभाग को आवेदन कर 20 दिन की पैरोल देने के लिए कहा। इस दौरान उसने उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहने की बात कही। इससे पहले राम रहीम अगस्त में 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
गलत बुकिंग मैसेज के कारण दो बार कटे टिकट, ग्राहक ने जीता 1 लाख रुपये का मुआवजा हिमाचल की 91 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, देशभर में 324 दवाओं पर कार्रवाई न्यू चंडीगढ़ में डंपिंग ग्राउंड के बाहर कचरे में लगी आग, धुएं से लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल ₹1500 महीना और 300 यूनिट मुफ्त बिजली! हिमाचल की सुखी परिवार योजना से लाखों को लाभ खरड़ में अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर ईडी की दबिश, 6 घंटे चली पूछताछ कनाडा के ब्रैम्पटन में पंजाबी मूल का युवक रंगदारी और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार, कारोबारी को दी थी धमकी पंजाब में नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद पर भाजपा ने आप सरकार को घेरा, सिरसा ने लगाए गंभीर आरोप पंजाब 2027: मोगा से आज चुनावी शंखनाद करेगी आम आदमी पार्टी, 'खुशहाल पंजाब' रैली में पेश होगा 5 साल का रिपोर्ट कार्ड सुखबीर बादल ने शिअद-भाजपा समझौते को बताया 'लोकां दा गठबंधण', कहा- आप 10 से कम सीटों पर सिमटेगी पनग्रेन के 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी