CM मान व शिक्षा मंत्री बैंस के प्रयास: पंजाब में खेलेंगे नौजवान आवासीय खेल विंग का ट्रायल शुरू, जाने सारी जानकारी-कब-कहा-क्या होगा सरकार की और से इंतजाम।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

“Punjab’s Push for Sports: Residential Trials for Youth Athletes Announced!” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की और से राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत शिक्षा विभाग के स्कूलों में 15 से 17 जुलाई 2024 तक आवासीय खेल विंग के ट्रायल लिए जा रहे हैं। आईये जानते है कहा-कब-क्या क्या होंगे इंतजाम।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया है कि करवाये जा रहे खेल विंग में चुने गए खिलाडिय़ों को मुफ्त आवास और शिक्षा के साथ-साथ 200 रुपये प्रतिदिन की खुराक भी मुहैया कराई जाएगी।

शिक्षा मंत्री स. बैंस के अनुसार सोमवार 15 जुलाई को बास्केटबॉल (लड़कियां) अंडर-14, 17 और 19 वर्ष के ट्रायल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) मॉल रोड अमृतसर में, बास्केटबॉल (लडक़े) अंडर-14, 17,19 वर्ष के ट्रायल सरकारी को-एजुकेशन बहुउद्देशीय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला में होंगे।

हॉकी (लड़कियां) अंडर-14, 17 और 19 वर्ष ट्रायल खालसा कॉलेज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में, हॉकी (लडक़े) अंडर-14 वर्ष के ट्रायल सरकारी हाई स्कूल चचराड़ी (जिला लुधियाना) में, खालसा को-एजुकेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ों (जिला होशियारपुर) में फुटबॉल (लडक़े) अंडर-14, 17 और 19 वर्ष ट्रायल, सरकारी को-एजुकेशन मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला में, बॉक्सिंग (लडक़े) अंडर-14, 17 और 19 वर्ष के ट्रायल तथा सिख गल्र्स हाई स्कूल सिधवां खुर्द (जिला लुधियाना) में बॉक्सिंग (लड़कियां) अंडर 17 के ट्रायल होंगे।
इसी तरह मंगलवार 16 जुलाई को हॉकी (लड़कियां) अंडर-14, 17 और 19 वर्ष के ट्रायल श्री गुरु अर्जुन देव सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरनतारन में, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरखड़ (जिला लुधियाना) में हाकी (लडक़े) अंडर-14, 17 और 19 वर्ष के ट्रायल, फुटबॉल (लडक़े) अंडर-14 ट्रायल संत अतर सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलड़ी (जिला होशियारपुर) में, कबड्डी नेशनल (लडक़े) अंडर-14 ट्रायल सरकारी हाई स्कूल थूही (जिला पटियाला) में और जूडो (लड़कियां) अंडर-14, 17 और 19 वर्ष के ट्रायल श्री गुरु अर्जुन देव सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरनतारन में होंगे।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि बुधवार 17 जुलाई को हॉकी (लडक़े) अंडर-14 ट्रायल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर (जिला लुधियाना) और सरकारी खेल स्कूल घुदा (जिला बठिंडा) में वॉलीबॉल (लड़कियां) अंडर-14, 17 19 वर्ष, बास्केटबॉल (लडक़े) अंडर-14, 17 और 19 वर्ष, एथलेटिक्स (लडक़े-लड़कियां) अंडर-14, 17 और 19 वर्ष, कुश्ती (लडक़े-लड़कियां) अंडर-14, 17 और 19 वर्ष, हॉकी (लडक़े) अंडर-14 और 17, हॉकी (लड़कियां) अंडर-19, मुक्केबाजी (लडक़े) अंडर-17 और 19, मुक्केबाजी (लड़कियां) अंडर-17 और 19, निशानेबाजी (लडक़े) अंडर-14, निशानेबाजी (लड़कियां) अंडर-14 और 17 वर्ष, फुटबॉल (लडक़े) अंडर-17 और 19 वर्ष, तैराकी (लडक़े) अंडर-17 और 19 वर्ष, तैराकी (लड़कियां) अंडर-17 और 19 वर्ष, भारोत्तोलन (लडक़े) अंडर-17 वर्ष, भारोत्तोलन (लड़कियां) अंडर-17 और कबड्डी के लिए ट्रायल (लडक़े) अंडर-14 आयोजित किए जाएंगे।

➡️    देखें Video: दूसरे के गौदाम का माल भी बेच गए जयराम, मुकेश अग्निहोत्री के तंज ने BJP को डाला मुश्किल में।

शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि चयनित खिलाडिय़ों के लिए खेल विंग में रहना अनिवार्य होगा। सभी इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथियों को सुबह 10 बजे अपने माता-पिता या अभिभावकों के साथ खेल उपलब्धियों और शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र और 4 फोटोग्राफ के साथ बताए गए स्थानों पर ट्रायल में शामिल हों।

इन खेल विंगों के लिए अंडर-14 वर्ष के लिए 01/01/2011, अंडर-17 वर्ष के लिए 01/01/2008 और अंडर-19 वर्ष के लिए 01/01/2006 को या उसके बाद जन्मे खिलाडिय़ों पर विचार किया जाएगा। बाहरी राज्यों से कोई भी खिलाड़ी सीधे इन ट्रायल में भाग नहीं ले सकता।