सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद को सदमा, माता का देहांत

The Target News

नंगल । राजवीर दीक्षित

कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व पार्षद अशोक सैनी की माता के निधन का दुखद समाचार है।

नंगल के प्रमुख समाज सेवक, कारोबारी व पूर्व पार्षद अशोक सैनी व उनके परिवार को सदमा पहुंचा है।

बीती देर रात अशोक सैनी जी के माता श्रीमती आज्ञावन्ति सैनी पत्नी दिवंगत श्री करमचंद सैनी का देर रात निधन हो गया।

आज इस बात की जानकारी शहर में पहुंचते ही बड़ी तादाद में लोग अशोक सैनी से संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे।

जानकारी में बताया गया है कि अशोक सैनी जी की माता का अंतिम संस्कार आज नंगल डैम श्मशान घाट पर 11 बजे किया जाएगा।