Home Latest चुनाव मीटिंग के बाद घर लौट रहे AAP वर्कर की हत्या, मामले...

चुनाव मीटिंग के बाद घर लौट रहे AAP वर्कर की हत्या, मामले में 9 आरोपी नामजद

मानसा । राजवीर दीक्षित

(Tragic Murder of AAP Worker Amid Panchayat Elections in Mansa) मानसा में पंचायती चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के एक वर्कर की हत्या का मामला सामने आया है। 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक की पहचान राधेशाम उम्र 38 साल के रूप में हुई है। वह गांव खेड़ा खुर्द के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, बीती रात गांव में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में डीएसपी रीडर मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। राधे श्याम गांव में स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन भी था।

गांव वासी अभय गोदारा ने बताया कि पंचायत चुनाव चल रहे है। मंगलवार रात को राधे श्याम उनके साथ था। वह चुनाव को लेकर मीटिंग कर रहे थे। वह सारे सरपंच भजन लाल के घर पर बैठक नामांकन को लेकर योजना बना थे। साढ़े 11 बजे राधे श्याम अपनी गाड़ी में घर से आ गया। जबकि 12 बजे मैं अपने घर आया गया।

➡️ देखें Video: टारगेट न्यूज का असर, डीएफओ रेंज अफसर के साथ नंगल के जंगल में पहुंचे।

ग्राउंड में मिला शव

अभय ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4:55 शीश पाल का फोन आया। उन्होंने राधे श्याम की हत्या के बारे में बताया। उसका शव गांव के मैदान में पड़ा हुआ है। उन्होंने इसके बाद सरपंच से संपर्क किया।

इसके लिए उन्होंने सरदूल गढ़ के SHO को संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस मौके आ गई। उन्होंने 9 लोगों ने नाम बताए। उन्होंने मांग की है कि सारे आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पहले भी इस तरह की कोशिश हो चुकी है।

निजी रंजिश के चलते हुई हत्या

आरोप है कि राधेश्याम का निजी रंजिश के चलते हत्या हुई है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों का जिक्र करते हुए कहा के राधेश्याम के साथ निजी रंजिश रखते थे। उन्होंने बताया कि डीएसपी के रीडर की गांव में रिश्तेदारी है। उसकी शादी गांव में हुई। वहीं, जिससे रीडर की रिश्तेदारी है। उससे उनकी नहीं बनती थी। उन्होंने बताया कि राधे श्याम शादीशुदा था। उसका परिवार है।

फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

वारदात के बाद पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
गलत बुकिंग मैसेज के कारण दो बार कटे टिकट, ग्राहक ने जीता 1 लाख रुपये का मुआवजा हिमाचल की 91 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, देशभर में 324 दवाओं पर कार्रवाई न्यू चंडीगढ़ में डंपिंग ग्राउंड के बाहर कचरे में लगी आग, धुएं से लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल ₹1500 महीना और 300 यूनिट मुफ्त बिजली! हिमाचल की सुखी परिवार योजना से लाखों को लाभ खरड़ में अकाली नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर ईडी की दबिश, 6 घंटे चली पूछताछ कनाडा के ब्रैम्पटन में पंजाबी मूल का युवक रंगदारी और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार, कारोबारी को दी थी धमकी पंजाब में नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद पर भाजपा ने आप सरकार को घेरा, सिरसा ने लगाए गंभीर आरोप पंजाब 2027: मोगा से आज चुनावी शंखनाद करेगी आम आदमी पार्टी, 'खुशहाल पंजाब' रैली में पेश होगा 5 साल का रिपोर्ट कार्ड सुखबीर बादल ने शिअद-भाजपा समझौते को बताया 'लोकां दा गठबंधण', कहा- आप 10 से कम सीटों पर सिमटेगी पनग्रेन के 100 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी