The Target News
चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
AAP ने लोकसभा चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की दूसरी लिस्ट में होशियारपुर रिजर्व सीट से राजकुमार चब्बेवाल और आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को टिकट दी गई है।
राजकुमार चब्बेवाल कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही AAP जॉइन की थी। जिसके बाद उन्हें लोकसभा कैंडिडेट बनाया है।
कुछ दिन पहले ही AAP ने पंजाब में 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। हालांकि, जिन सुशील रिंकू को AAP ने जालंधर से टिकट दी थी, वह AAP छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।