Home Latest स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, थाइलैंड की दो लड़कियों ने चौथी...

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, थाइलैंड की दो लड़कियों ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

अमृतसर । राजवीर दीक्षित

(Chaos at Amritsar Hotel: Thai Women Injured After Escaping Police Raid) अमृतसर में मंगलवार रात को बड़ा हंगामा हुआ जब थाइलैंड की दो लड़कियों ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

गिरने के कारण एक लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश

पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास होटल रॉयल की चौथी मंजिल पर चल रहे स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है। रात करीब 9 बजे पुलिस की टीम होटल में पहुंची, तो दोनों विदेशी लड़कियां भागने की कोशिश करने लगीं। जब वे भाग नहीं पाईं तो उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

➡️ Video: पंजाब-हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी मिले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को, जाने क्या रहा कारण

घटनास्थल पर मचा हड़कंप

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीपी रंजीत सिंह ढिल्लों और डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर को सूचना दी। दोनों लड़कियों को पहले प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और फिर गंभीर हालत को देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज गायब, पुलिस और होटल स्टाफ चुप्पी साधे

घटना के बाद पुलिस और होटल स्टाफ ने सीसीटीवी फुटेज गायब होने के मामले पर चुप्पी साध ली। न तो पुलिस और न ही होटल स्टाफ सीसीटीवी के बारे में बात करने को तैयार है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

अस्पताल में लड़कियों ने पहचान बताने से किया इनकार

अस्पताल में भर्ती लड़कियों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया और अपनी पहचान बताने से मना कर दिया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की मांग फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट