ऊना। राजवीर दीक्षित
(Adulterated Paneer Seized in Una, Firm Served Notice)ऊना जिले में मिलावटी पनीर का बड़ा मामला सामने आया है। फूड सेफ्टी विंग ने पंचकूला की उस फर्म को नोटिस जारी किया है, जिसने 195 रुपये प्रति किलो की दर से करीब 1580 किलो पनीर ऊना भेजा था। जांच में यह पनीर मानकों पर खरा नहीं उतरा और इसमें शुगर व फॉरेन फैट जैसे हानिकारक तत्व पाए गए। अब इस पनीर की पूरी 15 क्विंटल खेप को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, यह पनीर 17 अक्तूबर को पकड़ा गया था जब इसे पिकअप गाड़ी के ज़रिए कुठारखुर्द में उतारा जा रहा था। साथ ही करीब 11 क्विंटल मिठाइयां भी जब्त की गई थीं, जिनकी रिपोर्ट अभी लंबित है। यह कार्रवाई प्रदेश पुलिस के खुफिया विंग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने की थी।
Video देखें: दिन-दहाड़े सुनार की दुकान पर पैसों व जेवरों की लू+ट।
फूड सेफ्टी अधिकारियों ने बताया कि इस मिलावटी पनीर में पाए गए फॉरेन फैट सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। 5 किलो दूध से बनने वाला असली पनीर जहां लगभग 350 रुपये प्रति किलो की लागत में तैयार होता है, वहीं 195 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचा जा रहा यह पनीर पूरी तरह मिलावटी है।
Video देखें: श्री आनंदपुर साहिब में चली गो+लि+यां,वारदात के बाद चप्पे चप्पे पर पुलिस,आप नेता PGI में।
अधिकारियों के मुताबिक, पंचकूला और बलाचौर सहित कई क्षेत्रों से ऐसी खेपें ऊना व नंगल और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जा रही थीं। अब संबंधित फर्मों से जवाब-तलब की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

















