पंजाब पुलिस की महिला ACP रिश्वत लेते गिरफ्तार: रीडर भी काबू; शिकायत की कॉपी लेने के बदले मांगे थे 1 लाख रुपए, जाने सारी जानकारी

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab ACP and Reader Arrested for Taking Bribe) पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला ACP निर्दोष कौर और उसके रीडर बेअंत सिंह को 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह दोनों वुमेन सेल में तैनात है। दोनों की गिरफ्तारी बठिंडा के प्रीतपाल कुमार की शिकायत पर हुई है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक प्रीतपाल ने बताया कि उसके भांजे अश्विनी कुमार की शादी लुधियाना की लड़की से हुई थी। बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ गए।

लड़की ने लुधियाना वुमन सैल में शिकायत कर दी। जांच के दौरान रीडर बेअंत सिंह ने उसे लुधियाना की ACP निर्दोष कौर से मिलवाया।

➡️ पेरिस ओलंपिक में पहला मैडल जितने वाली मनु भाकर से देखें प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने बात की, Video देखने के लिए इस Line को दबाए।

जिसके बाद रीडर ने उसे कहा कि अगर वह लड़की की अश्विनी कुमार के खिलाफ की शिकायत लेना चाहता है तो उसे 1 लाख रुपए देने होंगे।

उसके विनती करने के बाद रीडर 60 हजार में काम करने को राजी हो गया।

जिसके बाद रिश्वत के 30 हजार लेते हुए विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के मुताबिक रीडर ने रिश्वत ली और उसे एसीपी को दे दिया।