Home Himachal Pradesh इस राज्य से 2027 में घट जाएंगे 3 IPS और 14 HPS...

इस राज्य से 2027 में घट जाएंगे 3 IPS और 14 HPS अधिकारी

शिमला । राजवीर दीक्षित

(This state will see a reduction of 3 IPS and 14 HPS officers in 2027) हिमाचल पुलिस के लिए साल 2027 बदलावों का साल साबित हो सकता है। विभाग के 17 वरिष्ठ अधिकारी अगले वर्ष अपनी सेवाओं से रिटायर हो जाएंगे। इनमें तीन IPS अधिकारियों के साथ 14 HPS और तकनीकी सेवा के अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग ने सभी की सेवानिवृत्ति तिथियां अधिसूचित कर दी हैं। इन अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद विभाग के कई अहम पद खाली होंगे, जिससे नई नियुक्तियों और संभावित फेरबदल की प्रक्रिया शुरू होगी। खास बात यह है कि वरिष्ठ स्तर पर होने वाली इन रिक्तियों का असर पुलिस विभाग की कमान और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है।

पुलिस विभाग में अगले साल होने वाले बड़े बदलावों के बीच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग भी सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची में शामिल हैं। 1993 बैच के आईपीएस अनुराग गर्ग फिलहाल नई दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक हैं। सरकारी अधिसूचना के अनुसार उनका रिटायरमेंट 31 जुलाई 2027 को होगा।

वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एन. वेणुगोपाल और हमीरपुर में संचार एवं तकनीकी सेवाओं के महानिरीक्षक डॉ. डीके चौधरी 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। एन. वेणुगोपाल वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई के कोलकाता जोन में संयुक्त निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, डॉ. चौधरी हिमाचल पुलिस की संचार एवं तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

एसपी चंबा विजय कुमार समेत 5 अधिकारी 2027 में होंगे रिटायर
हिमाचल पुलिस विभाग में अगले वर्ष वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने का सिलसिला जारी रहेगा। 30 अप्रैल 2027 को एसपी चंबा विजय कुमार रिटायर होंगे।

इससे पहले 31 मार्च को चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपनी सेवाओं से विदा होंगे। इनमें एएसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं शिमला सुनील दत्त, एएसपी नूरपुर धर्म चंद, कमांडेंट होमगार्ड्स मुख्यालय शिमला भोपिंदर सिंह बरागटा और डीएसपी एवं परियोजना सुरक्षा अधिकारी बीबीएमबी तलवाड़ा जतिंद्र कुमार शामिल हैं।
इन अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में अगले वर्ष कई वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायरमेंट का सिलसिला जारी रहेगा। 31 मई को प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा की एएसपी बबिता राणा और तृतीय आईआरबी पंडोह के डीएसपी ओमप्रकाश सेवानिवृत्त होंगे।
30 जून को प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा के कमांडेंट भूपिंदर सिंह नेगी और एसडीआरएफ मंडी के एएसपी खजाना राम का कार्यकाल समाप्त होगा। 31 अगस्त को डीएसपी मुख्यालय हमीरपुर मदन लाल धीमान तथा 30 सितंबर को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं हमीरपुर राजेश वर्मा सेवानिवृत्त होंगे।
वहीं, 30 नवंबर को तृतीय आईआरबी पंडोह के एएसपी सोमदत्त, एएसपी सोलन रमेश कुमार और तृतीय आईआरबी पंडोह के एएसपी हेमंत कुमार पुलिस सेवा से रिटायर होंगे। इन अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

Translate »
error: Content is protected !!