Home Chandigarh 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी! मौसम विभाग ने...

17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी! मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Heavy Rain and Thunderstorm Warning in 17 States! Weather Department Issues Major Alert “) देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के करीब 22 जिलों में तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में भी मौसम विभाग ने 18 से अधिक जिलों के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में भी आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है। केरल में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई पर्यटन स्थलों पर रोक लगा दी है, जबकि कुछ जिलों में स्कूल और शिक्षण संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Translate »
error: Content is protected !!