(Raid at a sweet shop! Samples of ‘chhena toast’ and ‘khoya’ collected) त्योहारों के सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए CM फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को रामपुरा स्थित बिकानेर मिष्ठान भंडार पर छापेमारी की। करीब डेढ़ घंटे चली कार्रवाई के दौरान टीम ने छेना टोस्ट और खोया के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे।
डेढ़ घंटे चली कार्रवाई
फूड सेफ्टी ऑफिसर गुलाब सिंह ने बताया कि CM फ्लाइंग से सूचना मिलने के बाद टीम ने दुकान पर जांच की। इस दौरान मिठाई और खोया के दो सैंपल लिए गए। इनकी गुणवत्ता की जांच लैब में करवाई जाएगी।
रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई
विभाग के अनुसार, त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति साफ होगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान फूड सेफ्टी विभाग से एफएसओ गुलाब सिंह, मोहित और संजीव कुमार मौजूद रहे। वहीं, CM फ्लाइंग टीम की ओर से एसआई हितेंद्र कुमार, एसआई परविंद्र, एएसआई सुखविंद्र और एएसआई जनक राज शामिल रहे।


















