Home Chandigarh Ex MP के पोते समेत ₹1 लाख की रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार!

Ex MP के पोते समेत ₹1 लाख की रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार!

फतेहाबाद। राजवीर दीक्षित 

 

(3 arrested for taking a ₹1 lakh bribe, including the grandson of an ex-MP!) हरियाणा के फतेहाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को रतिया में फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर गिल समेत तीन लोगों को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि शेलर संचालक से गेट पास जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।

गिरफ्तार इंस्पेक्टर यादविंदर गिल पूर्व कांग्रेस सांसद सरदार आत्मा सिंह गिल का पोता है। ACB की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पहले भी ले चुके थे ₹1 लाख!

ACB इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के अनुसार, रतिया में शेलर संचालकों के गेट पास फूड एंड सप्लाई विभाग की ओर से जारी किए जाते हैं। आरोप है कि इसी प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत का खेल चल रहा था।

शिकायतकर्ता शेलर संचालक से पहले एक लाख रुपये लिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद उससे एक लाख रुपये की और मांग की जा रही थी। परेशान होकर संचालक ने ACB से शिकायत की।

शिकायत पर जाल, तीनों दबोचे

शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर यादविंदर गिल, रवींद्र और सम्राट शंकर को पकड़ लिया। टीम ने कथित रिश्वत की रकम बरामद की है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है।

गेट पास से कैसे होता है धान घोटाला?

हरियाणा की अनाज मंडियों में धान घोटाले के मामलों में गेट पास की भूमिका भी जांच के दायरे में रहती है। आरोपों के मुताबिक, किसान के नाम पर फर्जी गेट पास बनाकर रिकॉर्ड में धान की आवक दिखाई जाती है, जबकि वास्तविक धान मंडी तक नहीं पहुंचता।

ऐसे रिकॉर्ड के आधार पर सरकारी खरीद और MSP भुगतान लेने की कोशिश की जाती है। कुछ मामलों में दूसरे राज्यों से सस्ता धान लाकर उसे हरियाणा का धान दिखाने के आरोप भी सामने आते रहे हैं।

विधायक और सांसद रहे थे दादा

यादविंदर गिल के दादा सरदार आत्मा सिंह गिल का जन्म 12 अक्टूबर 1938 को हुआ था। खेती-किसानी से जुड़े गिल ने पांचवीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की थी।

उन्होंने 1987 में जनता दल के टिकट पर रतिया विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने और 1991 तक इस पद पर रहे। वर्ष 1990 से 1991 तक वह हरियाणा स्टेट माइनर इरिगेशन ट्यूबवेल कॉरपोरेशन के चेयरमैन भी रहे।

2004 में कांग्रेस ने उन्हें सिरसा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। उन्होंने इनेलो के गढ़ में दो बार सांसद रह चुके सुशील इंदौरा को 71,475 वोटों से हराया। आत्मा सिंह गिल 2004 से 2009 तक सांसद रहे। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी उनकी जीत पर सराहना की थी।

शुरुआत में भजनलाल के करीबी रहे आत्मा सिंह गिल बाद में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीक आ गए। वर्ष 2005 में उनके बेटे गुरदीप गिल को कांग्रेस ने टिकट दिया, लेकिन वह चुनाव हार गए।

आत्मा सिंह गिल का 5 नवंबर 2017 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। यादविंदर गिल के पिता दलजीत गिल का भी निधन हो चुका है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
भाजपा ने जारी की पहली सूची, 23 उम्मीदवारों के नाम तय हिमाचल में मौसम का दोहरा असर, बारिश की भारी कमी और कड़ाके की ठंड Ex MP के पोते समेत ₹1 लाख की रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार! बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने घुसपैठिए को किया ढेर 30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट: अग्निहोत्री समय रैना ने रचा इतिहास! YouTube पर 1 मिलियन मेंबर्स वाले पहले क्रिएटर बने प्रॉपर्टी कारोबारी पर ₹3.50 करोड़ की ठगी का आरोप! FIR दर्ज गन्ना किसानों के बकाये को लेकर भाकियू (दोआबा) और मंत्री खुड्डियां के बीच बैठक, 27.84 करोड़ रुपये के भुगतान का आश्वासन हिमाचल के स्कूल ने पेश की मिसाल, 'ईमानदारी की दुकान' से बच्चों में संस्कारों की सीख दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी, महालक्ष्मी रेसकोर्स में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात