नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Former Vice President Dhankhar faints during morning walk; admitted to AIIMS) पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। मॉर्निंग वॉक के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां कार्डियोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय धनखड़ कुछ मिनट तक बेहोश रहे। सुरक्षाकर्मी उन्हें PCR वाहन से घर लेकर पहुंचे। वहां उनकी तबीयत को देखते हुए मेडिकल टीम ने जांच और उपचार किया। बाद में उन्हें एम्बुलेंस के जरिए AIIMS ले जाया गया।
कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा इलाज
धनखड़ को AIIMS के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। हालांकि, उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। AIIMS प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल धनखड़ को स्टेंट लगाया गया था। फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
जुलाई 2025 में दिया था इस्तीफा
जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने जुलाई 2025 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।













