Home Breaking News हिमाचल में परिवहन ढांचे की नई उड़ान: छह नए बस अड्डों को...

हिमाचल में परिवहन ढांचे की नई उड़ान: छह नए बस अड्डों को मिली हरी झंडी, काम जल्द होगा शुरू

शिमला। राजवीर दीक्षित
(Himachal to Launch Work on 6 New Bus Stations)हिमाचल प्रदेश में यातायात सुविधाओं को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने छह नए बस अड्डों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। सुजानपुर, भोटा, फतेहपुर, बद्दी, भोरंज और हमीरपुर में प्रस्तावित इन बस अड्डों के लिए भूमि का चयन पहले ही किया जा चुका था और अब वन संरक्षण अधिनियम (FCA) की मंजूरी भी प्राप्त हो चुकी है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बस अड्डा प्राधिकरण ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। यह नए बस अड्डे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे—जिनमें इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, बहुमंजिला इमारतें, रेस्ट रूम, वेटिंग एरिया, लगेज रूम, पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मरम्मत सुविधाएं शामिल होंगी।

Video देखें: हिमाचल के ऊना बाजार में अव्यवस्था कायम।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देश के बाद प्रक्रियाओं में तेजी आई है और सरकार चरणबद्ध तरीके से बजट आवंटन सुनिश्चित करेगी। राज्य सरकार द्वारा पहले ही ठियोग, जंजैहली, दाड़लाघाट, और सरकाघाट जैसे क्षेत्रों में बस अड्डों का निर्माण कार्य या तो पूर्ण कर लिया गया है या अंतिम चरण में है। वहीं, नादौन और हमीरपुर में जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Video देखें: 29 करोड़ वाली MRI मशीन की सुविधाएं जान कर रह जाएंगे हैरान।

विशेष बात यह है कि जहां भी नए बस अड्डे बनेंगे, वहां पुराने अड्डों को पार्किंग क्षेत्र में बदला जाएगा और उनका संचालन HRTC के जिम्मे होगा। इससे न केवल यातायात का प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि यात्रियों को भी पहले से कहीं अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

Video देखें: NFL के अमोनिया प्लांट में झुलस गए 3 नौजवान,1 की हालत गंभीर।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
मिलिट्री लिट फेस्ट राज्य की अगली पीढ़ी के लिए नार्को-युद्ध के खतरे पर प्रकाश डालता है पंचकुला ट्रैफिक पुलिस ने मालिक का पता लगाया, कालका में हिमाचल के युवक को खोया हुआ मोबाइल फोन लौटाया अमृतपाल को 3 घंटे की यात्रा की अनुमति, तारीख बदलने के लिए नई याचिका दायर की अमृतपाल सिंह ने 17 नवंबर को एक दिन की हिरासत पैरोल मांगी; अदालत सोमवार को याचिका पर सुनवाई करेगी आज का पंचांग (2026-11-14): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-14): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी), पूजा विधान एवं महात्म्य AAP ने चंडीगढ़ एमसी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की भगवंत मान की पाकिस्तान यात्रा के लिए राष्ट्रीय नीति मंजूरी का मार्गदर्शन करेगी: विदेश मंत्रालय जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की पैरोल मिली पंजाब में आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को कांग्रेस ने नकारा, चरणजीत सिंह चन्नी का बयान