Home Breaking News क्या अब बंद होने वाला हैं 20 रुपये का नोट ? RBI...

क्या अब बंद होने वाला हैं 20 रुपये का नोट ? RBI ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(RBI to Release New ₹20 Notes, Old Notes Still Valid)भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 20 रुपये के नोट को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब बाजार में जल्द ही नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षरों वाले 20 रुपये के नोट जारी किए जाएंगे। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि पुराने 20 रुपये के नोट भी पूरी तरह वैध रहेंगे और इनका इस्तेमाल पहले की तरह किया जा सकेगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

RBI ने स्पष्ट किया है कि नए नोट केवल एक बदलाव के साथ आएंगे — उन पर नए गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे। बाकी डिज़ाइन, रंग, आकार और सुरक्षा फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये नोट महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के तहत जारी किए जाएंगे, और इनकी पिछली तस्वीर में पहले की तरह एलोरा गुफाओं की झलक बनी रहेगी।

Video देखें: ब्रह्मोती सतलुज घाट पर हुए हादसे का एक और वीडियो आया सामने।

20 रुपये के नोट का रंग हरा-पीला और आकार 63 मिमी x 129 मिमी का रहेगा। नोट पर दिया गया ज्यामितीय डिज़ाइन, नोट के रंग से मेल खाता है, जिससे इसकी पहचान आसान हो जाती है। सुरक्षा विशेषताएं पहले जैसी ही बरकरार रहेंगी।

Video देखें: हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व विधायक राकेश कालिया को मिली धमकी।

RBI ने यह भी जानकारी दी है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो हर बार नए गवर्नर की नियुक्ति के बाद अपनाई जाती है। जैसे ही नए नोट छपकर तैयार होंगे, वे चरणबद्ध तरीके से बाजार में उतारे जाएंगे। इस बीच, पुराने और नए दोनों तरह के नोट एक साथ प्रचलन में रहेंगे।

Video देखें: महिला राइडर से अश्लील हरकतों का मामला कैद हो गया वीडियो में।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1984 के दंगों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना बठिंडा प्रशासन ने सेना क्षेत्र के पास अवैध निर्माण पर की बुलडोजर कार्रवाई पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने दोआबा क्षेत्र के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी 116 करोड़ रुपये का घोटाला: पूर्व सीएफओ नलिनी मलिक की जमानत याचिका खारिज करीब 29 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट का आदेश, चंडीगढ़ प्रशासन कॉलेज डायरेक्टर को लेक्चरर के रूप में करे पुनर्गठित आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-13): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-13): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-13): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु), पूजा विधान एवं महात्म्य पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की तैयारी अंतिम चरण में वारिस पंजाब दे ने 2027 चुनाव से पहले पंजीकरण में देरी पर चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की