Home Breaking News कंगना रनौत का विवादित बयान: “हिमाचल को उड़ता पंजाब न बनने दें”।

कंगना रनौत का विवादित बयान: “हिमाचल को उड़ता पंजाब न बनने दें”।

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Kangana Warns of Drug Menace in Himachal, Compares to ‘Udta Punjab’)बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती समस्या को लेकर गंभीर चिंता जताई है। दिल्ली में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “हिमाचल में हालात गंभीर हैं, अगर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यहां पंजाब जैसे गांव बन जाएंगे, जहां सिर्फ महिलाएं और विधवाएं बची हैं।”

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

कंगना ने दावा किया कि पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते हिमाचल में नशा पहुंच रहा है, जिससे युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा, “बच्चे अपने माता-पिता के गहने बेच रहे हैं, खुद को कमरों में बंद कर लेते हैं, चीखते हैं, घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं और चोरी तक करने लगे हैं। यह मौत से भी बदतर स्थिति है।”

Video: हिमाचल सीमा पर पकड़ी गई अवैध तरीके से टैंकर में ले जाई जा रही गाय का जखीरा।

उनके इस बयान पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कंगना को अपने बयानों में संयम रखना चाहिए। वे अक्सर सनसनी फैलाने वाली बातें करती हैं ताकि चर्चा में बनी रहें। उन्हें न समाज की समझ है, न महिलाओं की इज्जत का भाव।”

Video: कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह का छापा,सिविल सर्जन व एसएमओ को जारी किया शो-काज नोटिस।

कंगना इससे पहले भी कई बार विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं, खासकर किसान आंदोलन के समय महिला किसानों पर की गई टिप्पणी को लेकर।

Video: पालमपुर से दिल्ली जा रही वॉल्वो नंगल के निकट टकराई,ड्राइवर गंभीर।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पटियाला में संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी रैली, केंद्र और पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप NFL विस्तार का जश्न! GD सोनी ने ED बी.बी. ग्रोवर को किया सम्मानित रोपड़ हाईवे पर खूनी हादसा! ओवरलोड ट्रक ने ली 3 जानें स्पेन के पास समुद्र में डूबा भारतीयों से भरा टैंकर! 8 नाविक सुरक्षित रोपड़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा: बजरी से भरा ओवरलोड ट्रक कार पर पलटा, दिल्ली के 3 लोगों की दर्दनाक मौत Punjab के 3 शहरों में 28 नवंबर को छुट्टी! सरकार का आदेश जारी पंजाब में AAP से कोई गठबंधन नहीं, इंडिया गठबंधन के दलों के लिए दरवाजे खुले: प्रताप सिंह बाजवा अस्पताल में BJP महिला नेता से मारपीट! डिप्टी CMO पर बदसलूकी के आरोप मोगा में नशे के आदी बेटे ने सोते समय पिता को मारी गोली, वारदात के बाद से आरोपी फरार PU हॉस्टल में BTech छात्र की मौत, कमरे में मिला शव