Home Nangal News NFL विस्तार का जश्न! GD सोनी ने ED बी.बी. ग्रोवर को किया...

NFL विस्तार का जश्न! GD सोनी ने ED बी.बी. ग्रोवर को किया सम्मानित

नंगल। राजवीर दीक्षित 

 

(Celebrating NFL expansion! GD Soni honors ED B.B. Grover) नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) नंगल इकाई के विस्तारीकरण की खुशी में गोवर्धन सोनी GD के नेतृत्व में सम्मानित भाजपा कार्यकर्ताओं ने NFL के कार्यकारी निदेशक (ED) बी.बी. ग्रोवर जी से मुलाकात कर उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री ग्रोवर जी को सम्मानित भी किया गया।

इस खुशी के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने NFL के गेट पर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ मिलकर जश्न मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।

इस अवसर पर गोवर्धन सोनी GD ने कहा कि NFL नंगल इकाई का विस्तारीकरण क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके साथ ही नंगल क्षेत्र की आर्थिक एवं औद्योगिक पहचान और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि केंद्र सरकार के सकारात्मक प्रयासों एवं दूरदर्शी सोच से नंगल क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है।

इस मौके पर के.के. बेदी, राकेश पम्मी, रणजीत मटू जी, कंवर पोसवाल, जीवन चौधरी, महेश कालिया, बलराम पराशर, अजय मेंहदली, रोहित संदल, अमन शर्मा, विशाल संदल, सुशील चोपड़ा, रणजीत सिंह भट्टी, मुनीष गौतम सहित अन्य सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने NFL के विस्तारीकरण को नंगल एवं आसपास के क्षेत्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
NFL विस्तार का जश्न! GD सोनी ने ED बी.बी. ग्रोवर को किया सम्मानित रोपड़ हाईवे पर खूनी हादसा! ओवरलोड ट्रक ने ली 3 जानें स्पेन के पास समुद्र में डूबा भारतीयों से भरा टैंकर! 8 नाविक सुरक्षित रोपड़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा: बजरी से भरा ओवरलोड ट्रक कार पर पलटा, दिल्ली के 3 लोगों की दर्दनाक मौत Punjab के 3 शहरों में 28 नवंबर को छुट्टी! सरकार का आदेश जारी पंजाब में AAP से कोई गठबंधन नहीं, इंडिया गठबंधन के दलों के लिए दरवाजे खुले: प्रताप सिंह बाजवा अस्पताल में BJP महिला नेता से मारपीट! डिप्टी CMO पर बदसलूकी के आरोप मोगा में नशे के आदी बेटे ने सोते समय पिता को मारी गोली, वारदात के बाद से आरोपी फरार PU हॉस्टल में BTech छात्र की मौत, कमरे में मिला शव तिरुपति में सोने की बरसात! चेन्नई के दंपती ने चढ़ाए 121 किलो जेवर