Home Breaking News श्री अकाल तख़्त के समक्ष नंगे पांव हाज़िरी देंगे मंत्री हरजोत बैंस,जताई...

श्री अकाल तख़्त के समक्ष नंगे पांव हाज़िरी देंगे मंत्री हरजोत बैंस,जताई क्षमा की भावना।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(Harjot Bains to Appear Barefoot Before Akal Takht Sahib)पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस का बड़ा बयान सामने आया है। श्री अकाल तख़्त साहिब द्वारा तलब किए जाने के बाद बैंस ने कहा कि वह नंगे पांव पवित्र तख़्त पर हाज़िर होंगे और सिख मर्यादा के अनुसार हर आदेश को सिर झुकाकर स्वीकार करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह एक विनम्र सिख हैं और तन-मन से श्री अकाल तख़्त साहिब को समर्पित हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मामला हाल ही में श्रीनगर में आयोजित उस कार्यक्रम से जुड़ा है जो नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को समर्पित था। इस कार्यक्रम में मशहूर गुरसिख गायक बीर सिंह को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने “सलोक महला 9” का गायन किया था। बैंस ने कहा कि अगर इस आयोजन में आयोजकों से अनजाने में कोई गलती हुई है तो वह एक सिख मंत्री के तौर पर उसके लिए क्षमा याचना करते हैं।

Video: हिमाचल सीमा पर पकड़ी गई अवैध तरीके से टैंकर में ले जाई जा रही गाय का जखीरा।

उन्होंने दोहराया कि वह श्री अकाल तख़्त साहिब के बुलावे पर नंगे पांव हाज़िर होकर अपनी नैतिक ज़िम्मेदारी स्वीकार करेंगे और जो भी निर्णय होगा, उसे पूर्ण सम्मान के साथ मानेंगे।

Video: कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह का छापा,सिविल सर्जन व एसएमओ को जारी किया शो-काज नोटिस।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतसर के जंडियाला गुरु में स्कूल जा रहे 8 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने मार डाला चंडीगढ़ के भूले-बिसरे वास्तुकार मैकिएज नोविकी को आईएफएफआई में ताजा सुर्खियां मिलीं पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए सियासी समीकरण: तीन दलों के बीच चुनावी गठबंधन की चर्चा तेज कब्जे के बदले रिश्वत! 50 हजार लेते बेलिफ गिरफ्तार मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी भगवान शिव की गाएंगे महिमा- बैंस 2027 में नौकरियों की बाढ़, 1.38 करोड़ पदों का अनुमान! AAP की सूची जारी; 4 महिलाओं को टिकट! 7.95 करोड़ से बदलेगी नूरपुर बेदी-झज्ज सड़क की सूरत, डबल लेयर का काम तेज Ind-NZ टेस्ट देखने स्कूल से गायब हुए बच्चे, कैमरा देखते ही छिपाए चेहरे! नमक डालकर छिपाई लाश, पार्टनर पर शक!