Home Breaking News BBMB नहर में बह गए 2 युवक,हादसे से खुशी मातम में बदली,मैरिज...

BBMB नहर में बह गए 2 युवक,हादसे से खुशी मातम में बदली,मैरिज एनिवर्सरी पार्टी कर रहे थे

मंडी । राजवीर दीक्षित

(Anniversary Celebration Turns Tragic: Two Friends Drown in Canal) भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की नहर में डूब गए 2 युवक,हादसा रात करीब 11 बजे बग्गी क्षेत्र में हुआ, जब तीन दोस्त—हरजीत, सुधीर और आशीष—हरजीत की शादी की सालगिरह मना रहे थे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, पार्टी के दौरान सुधीर ने मानसिक परेशानी की बात कही, लेकिन दोस्तों ने इसे हल्के में लिया। कुछ देर बाद वह नहर किनारे चला गया और अचानक उसका पैर फिसल गया। कीचड़ और तेज बहाव के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया। उसे बचाने के लिए आशीष गौतम भी नहर में कूद गया और दोनों पानी की तेज धार में बह गए।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे में 2 युवक बह गए।

Video: हिमाचल सीमा पर पकड़ी गई अवैध तरीके से टैंकर में ले जाई जा रही गाय का जखीरा।

तीसरे दोस्त हरजीत ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात में तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह NDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, पर मटमैले पानी की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।
डूबे युवकों में आशीष गौतम बिलासपुर निवासी और पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत था, जबकि सुधीर सुंदरनगर का रहने वाला है। दोनों एक ही घर में किराए पर रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही SDM बल्ह स्मृतिका नेगी और SHO पुरुषोत्तम कुमार मौके पर पहुंचे। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके में शोक का माहौल है।

Video: कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह का छापा,सिविल सर्जन व एसएमओ को जारी किया शो-काज नोटिस।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़: बीजेपी मेडिकल सेल ने जीएमसीएच-32 में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने पर जताई खुशी खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री अमृतसर के कोटला बाथूगढ़ गांव को मिला 1.70 करोड़ रुपये का नया खेल स्टेडियम शिमला में फंसे रूसी पैराग्लाइडर का रेस्क्यू, एक-एक सेकंड पर टिकी थीं सबकी निगाहें