Home Breaking News ऊना में युवक की गोली मारकर हत्या: सैलून में हेयर कटिंग कराने...

ऊना में युवक की गोली मारकर हत्या: सैलून में हेयर कटिंग कराने आया था युवक।

ऊना। राजवीर दीक्षित
(Youth Shot Dead Inside Salon in Una, Himachal)हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आज एक 27 वर्षीय युवक की एक हेयर सैलून में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार उर्फ गगी, निवासी अप्पर अरनियाला, ऊना के रूप में हुई है। यह घटना बसाल गांव की है। जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार बसाल गांव में हेयर कटिंग कराने गया था।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जब वह सैलून में बैठा हुआ था, उसी समय दो युवक हेलमेट पहनकर बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। उन्होंने सैलून के अंदर घुसकर राकेश पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राकेश को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Video: हिमाचल सीमा पर पकड़ी गई अवैध तरीके से टैंकर में ले जाई जा रही गाय का जखीरा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर बसाल गांव पहुंची। पुलिस ने जिले के सभी निकासी मार्गों पर नाकाबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। हालांकि अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Video: कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह का छापा,सिविल सर्जन व एसएमओ को जारी किया शो-काज नोटिस।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़: बीजेपी मेडिकल सेल ने जीएमसीएच-32 में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने पर जताई खुशी खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री अमृतसर के कोटला बाथूगढ़ गांव को मिला 1.70 करोड़ रुपये का नया खेल स्टेडियम