मोदी, पुतिन और ट्रंप—दुनिया के तीन सबसे चर्चित नेताओं की सैलरी कितनी है? जानें चौंकाने वाली हकीकत

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(How Much Do Modi, Putin and Trump Really Earn)दुनिया की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले शीर्ष नेताओं—व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी—की कमाई को लेकर लोगों में हमेशा जिज्ञासा रहती है। पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे के बीच यह सवाल और भी चर्चा में है कि आखिर ये बड़े नेता वास्तव में कितना कमाते हैं और उनकी सरकारी सुविधाएँ कैसी हैं? आम धारणा है कि ऐसे नेताओं की आय बहुत अधिक होती है, लेकिन वास्तविकता कुछ अलग तस्वीर दिखाती है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की सालाना बेसिक सैलरी लगभग 1,40,000 डॉलर (करीब 1.16 करोड़ रुपये) है। यह रकम सुनने में कम लग सकती है, लेकिन इसमें उनकी विशाल सरकारी सुविधाएँ शामिल नहीं हैं। उन्हें शानदार सरकारी आवास, फुल-टाइम सुरक्षा, आधिकारिक यात्रा व्यवस्थाएँ और विशेष भत्ते मिलते हैं।

Video देखें: पंजाब-हिमाचल सीमा,सरकार के फैसलों से भूचाल की स्थिति,व्यापारी सौंप सकते है प्रशासन को कारोबार की चाबियां,हैरान कर देने वाली खबर।

वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आय इससे कहीं अधिक है। उन्हें राष्ट्रपति के रूप में 4,00,000 डॉलर (करीब 3.5 करोड़ रुपये) की बेसिक सैलरी मिलती है। यात्रा, मनोरंजन और प्रशासनिक खर्चों के लिए मिलने वाले अन्य भत्तों को जोड़कर उनकी कुल आधिकारिक कमाई लगभग 5,69,000 डॉलर तक पहुँचती है।

Video देखें: मशहूर कारोबारी को किया कि+ड+नै+प,कार का फ+ट गया टायर और ध्वस्त हो गई वा+र+दा+त !

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैलरी इन दोनों नेताओं की तुलना में काफी कम है। उनकी मासिक आय 1.66 लाख रुपये, यानी सालाना करीब 20 लाख रुपये है। खास बात यह कि मोदी अपनी व्यक्तिगत सैलरी में से केवल 50,000 रुपये ही रखते हैं और बाकी राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर देते हैं।
तीनों नेताओं की तुलना यह दिखाती है कि उनकी तनख़्वाह उनके प्रभाव और शक्ति की सिर्फ एक झलक है। असली ताकत उनके पद, फैसलों और देश के संसाधनों पर नियंत्रण में निहित है।

Video देखें: भाखड़ा नंगल प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लापरवाही,BBMB की रिहाशी कॉलोनी से पकड़े गए शातिर अ+प+रा+धी।