कनाडा के पूर्व PM ट्रूडो और इस खूबसूरत गायिका के रोमांस का हुआ खुलासा!

द टारगेट न्यूज डेस्क। राजवीर दीक्षित
(Trudeau–Katy Perry Relationship Goes Public)कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी इस समय अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में छाए हुए हैं। कैटी पेरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जापान दौरे की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें ट्रूडो के साथ एक खास सेल्फी और दोनों का साथ समय बिताते हुए वीडियो शामिल है। इसी पोस्ट के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी कर लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल हो गई।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पेरी का कैप्शन “tokyo times on tour and more” न सिर्फ उनके टूर की झलक दिखाता है, बल्कि उनके इस नए रिश्ते की ओर भी इशारा करता है। यह खबर तब और मजबूत हो गई जब जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने एक राजनयिक लंच में ट्रूडो के साथ पेरी की मौजूदगी की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें ट्रूडो की “partner” बताया। किशिदा ने याद किया कि कैसे प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए वे और ट्रूडो कई वैश्विक मुद्दों पर एक साथ काम कर चुके हैं और “जापान-कनाडा एक्शन प्लान” को आगे बढ़ाया था।

Video देखें: जब तक तो में कलाकार था तब तक….

रिश्ते की यह घोषणा दोनों के हालिया व्यक्तिगत जीवन में आए बदलावों के बीच आई है। कैटी पेरी हाल ही में अपने लंबे समय के मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम से अलग हुई हैं, जिनसे उनकी एक बेटी डेज़ी डव है। वहीं ट्रूडो ने भी 2023 में अपनी पत्नी सोफी ग्रेगॉएर ट्रूडो से 18 साल बाद अलग होने का फैसला सार्वजनिक किया था।

Video देखें: जुमले ही जुमले….भगवंत सिंह मान ने सुनाई बात।

Video देखें: भाजपा में में वापसी कर सकते है नवजोत सिंह सिद्धू !

Video देखें: सुखबीर बादल सुखबीर बादल हो रखी है।