नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Anant Ambani Gifts Lionel Messi a ₹10.9 Crore Rare Watch)फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी का हालिया भारत दौरा देश-दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान मेस्सी गुजरात के जामनगर स्थित अत्याधुनिक वंतारा सेंटर पहुँचे, जहाँ घायल और बीमार वन्यजीवों के संरक्षण और उपचार का कार्य किया जाता है। वंतारा सेंटर न केवल भारत बल्कि दुनिया के सबसे आधुनिक एनिमल केयर सेंटर्स में गिना जाता है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
इस खास मौके पर वंतारा के संस्थापक निदेशक अनंत अंबानी ने मेस्सी को एक बेहद खास और दुर्लभ तोहफा देकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अनंत अंबानी ने मेस्सी को रिचर्ड मिल (Richard Mille) ब्रांड की अत्यंत महंगी घड़ी भेंट की, जिसकी कीमत लगभग 10.9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि इतनी रकम में दो लग्जरी रोल्स रॉयस कारें खरीदी जा सकती हैं।
Video देखें: फाइनेंस कंपनी के दबाव में ख+त्म कर ली युवक ने जीवनलीला !
मेस्सी को दी गई यह घड़ी RM 003-V2 GMT टूरबिलन एशियन एडिशन है, जिसे दुनिया की सबसे दुर्लभ घड़ियों में शामिल किया जाता है। इस घड़ी की खासियत यह है कि पूरी दुनिया में इसके केवल 12 पीस ही बनाए गए हैं, यानी इसे खरीदना सिर्फ पैसे से ही नहीं, बल्कि किस्मत और एक्सक्लूसिव एक्सेस पर भी निर्भर करता है।
वंतारा पहुँचने पर मेस्सी का पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया। आरती उतारकर सम्मान देने के दौरान मेस्सी भी भारतीय संस्कृति से प्रभावित नजर आए और उन्होंने श्रद्धा भाव से भगवान के सामने सिर झुकाया।
Video देखें: 11 दिन पहले शादी… आज मातम! शाही रियासत के राजकुमार राणा बलाचोरिया की मौ+त से हिल गई हिमाचल-पंजाब सीमा
गौरतलब है कि अनंत अंबानी खुद भी लग्जरी और दुर्लभ घड़ियों के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में 22 करोड़ रुपये की रिचर्ड मिल RM 056 सैफायर टूरबिलन घड़ी भी शामिल है, जो दुनिया में सिर्फ तीन लोगों के पास मौजूद है। यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे भारत की मेहमाननवाजी और लग्जरी कल्चर से जोड़कर देख रहे हैं।
Video देखें: हिमाचल में चिट्टे की पूरी दस्तक देखें एक साथ कितने नौजवान आए काबू।
Video देखें: ओह तेरी : गुस्सा इतना कि अपने ही साथियों पर ट्रक चढ़ा दिया।





















