बिलासपुर। राजवीर दीक्षित
(Forest Officer Caught Taking ₹50K Bribe in Bilaspur)हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। आरोपी अधिकारी की पहचान समीर मुहम्मद के रूप में हुई है, जो फॉरेस्ट बीट ऑफिसर के पद पर तैनात था। अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने खैर के पेड़ों की मार्किंग के लिए एक ठेकेदार से तीन लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
ठेकेदार और अधिकारी के बीच बातचीत के बाद रिश्वत की रकम घटकर एक लाख रुपए तय हुई। ठेकेदार ने शुरुआती किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए गूगल पे के माध्यम से अधिकारी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की जानकारी विजिलेंस विभाग को दी।
सूचना मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और डिजिटल ट्रांजैक्शन के पुख्ता सबूत जुटाने के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस टीम लगातार साक्ष्य जुटा रही है।
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि समीर मुहम्मद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उन्हें रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम के तौर पर देखी जा रही है और इससे सरकारी विभागों में पारदर्शिता बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार पर नज़र रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी और जांच जारी है।

















