अब सिर्फ 1 रुपये में घर लाएं TV, फ्रिज और AC; गणतंत्र दिवस पर इस कंपनी ने पेश किया धमाकेदार ऑफर!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Haier’s Republic Day: Get TV, Fridge & AC for Just ₹1)गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर देशभर के ग्राहकों के लिए एक बड़ी और चौंकाने वाली खुशखबरी सामने आई है। होम अप्लायंस सेक्टर की जानी-मानी कंपनी हायर (Haier) ने रिपब्लिक डे सेल के तहत ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसने बाजार में हलचल मचा दी है। इस खास स्कीम के जरिए अब ग्राहक सिर्फ 1 रुपये का भुगतान करके अपने घर टीवी, फ्रिज, एसी समेत कई आधुनिक होम अप्लायंस ला सकते हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

कंपनी ने इस स्कीम को ‘Pay Re.1, Take Haier Home’ नाम दिया है। इसके तहत खरीदारी के समय ग्राहकों को केवल 1 रुपये देने होंगे, जबकि बाकी रकम को आसान EMI में चुकाया जा सकता है। हायर का EMI प्लान 994 रुपये से शुरू होता है और भुगतान के लिए 24 महीने तक की अवधि दी जा रही है, जिससे मध्यम वर्ग के ग्राहकों पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ेगा।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

यह धमाकेदार रिपब्लिक डे सेल 22 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को कई अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। कंपनी की ओर से एसी, टीवी और फ्रिज पर 25% तक कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं, किस्तों पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को एक EMI माफी का लाभ भी मिल सकता है, जिससे उत्पाद की कुल कीमत और कम हो जाएगी। इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक्सटेंडेड वारंटी और भारी डिस्काउंट भी ऑफर किए जा रहे हैं।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

इस सेल में हायर के LED स्मार्ट टीवी, विंडो और स्प्लिट एसी, वॉशिंग मशीन, रोबोट वैक्यूम क्लीनर और माइक्रोवेव जैसे लोकप्रिय उत्पाद शामिल हैं। ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और बड़े रिटेल स्टोर्स से उठा सकते हैं। गणतंत्र दिवस पर आया यह ऑफर ग्राहकों के लिए सस्ते में आधुनिक सुविधाएं पाने का शानदार मौका माना जा रहा है।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।