26 जनवरी से पहले पंजाब में रेलवे लाइन पर बड़ा धमाका, बम से उड़ाई रेलगाड़ी !

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Big Blast on Sirhind Railway Line Ahead of Republic Day)26 जनवरी गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राष्ट्रीय पर्व से महज 48 घंटे पहले सरहिंद रेलवे लाइन पर हुए बड़े धमाके ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। इस धमाके में एक मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मालगाड़ी के चालक को गंभीर चोटें आने की खबर है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 9:30 बजे अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी गूंज लगभग दो से ढाई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

इस घटना को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यदि यही धमाका किसी यात्री ट्रेन के साथ होता, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। गणतंत्र दिवस से पहले इस तरह की घटना ने रेलवे सुरक्षा और खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

फिलहाल धमाके के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह कोई साजिश थी या तकनीकी कारणों से हुआ हादसा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, पूरे पंजाब में रेलवे सुरक्षा को लेकर सतर्कता और निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।