अजीबो-गरीब: सोने की चेन लेकर उड़ गया कबूतर! बाजार में मच गई अफरा-तफरी, देखिए फिर क्या हुआ…

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Pigeon Flies Away With Gold Chain)राजस्थान के नागौर जिले से सामने आई एक अजीबो-गरीब घटना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आसमान छूती सोने की कीमतों के बीच एक कबूतर द्वारा सोने की चेन उड़ाकर ले जाना न सिर्फ ज्वैलर, बल्कि पूरे बाजार के लिए हैरानी और कौतूहल का कारण बन गया। यह अनोखी घटना डिगाणा कस्बे के व्यस्त बाजार में स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में उस समय घटी, जब दुकानदार काउंटर पर सोने की चेन तैयार कर रहा था।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक एक कबूतर उड़ता हुआ दुकान के अंदर घुस आया और मेज पर रखी करीब एक लाख रुपये की चमकती सोने की चेन को अपनी चोंच में दबाकर उड़ गया। पलभर में हुई इस घटना से दुकानदार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कबूतर आसमान की ओर उड़ चुका था। जैसे ही दुकानदार ने शोर मचाया, पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के व्यापारी, ग्राहक और राहगीर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और कबूतर पर नजरें टिक गईं।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

चेन लेकर उड़ने के बाद कबूतर बाजार की ही एक ऊंची इमारत की छत पर जा बैठा। नीचे खड़ी भीड़ उसकी हर हरकत पर नजर रखे हुए थी। करीब आधे घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार कबूतर ने छत पर ही चेन छोड़ दी और उड़ गया। मौके का फायदा उठाते हुए ज्वैलर ने तुरंत छत पर पहुंचकर चेन सुरक्षित बरामद कर ली।

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री बोले— हर बच्चे का टैलेंट चमके, यही सरकार का लक्ष्य है,जब मेहनत को मंच मिलता है, तब ही बनते हैं भविष्य के स्टार !

चेन सही-सलामत मिलने के बाद दुकानदार और बाजार के अन्य व्यापारियों ने राहत की सांस ली। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में ऐसी अनोखी और रोमांचक घटना कभी नहीं देखी। यह घटना अब बाजार ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में भी तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: 🚀 तकनीक, नवाचार और युवा ऊर्जा का महाकुंभ — आईआईआईटी ऊना में ‘मेराकी-2026’ का शानदार आगाज़ !

यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूलों में डिजिटल अनुशासन: 1 मार्च से मोबाइल पर पूरी तरह रोक !