Home Chandigarh IOCL में निकली भर्तियां, 26 मार्च तक करें आवेदन,जान ले सारी जानकारी।

IOCL में निकली भर्तियां, 26 मार्च तक करें आवेदन,जान ले सारी जानकारी।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

Recruitment announced in IOCL, apply till March 26; know all the details. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 405 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस के 75 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 120 पद और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 210 पद शामिल हैं। ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा, जबकि ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45% अंकों के साथ पात्रता दी गई है।
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!