चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
Three consecutive holidays in Punjab. पंजाब में जल्द ही लगातार तीन दिनों की छुट्टियां आने वाली हैं, जिससे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस खबर से विद्यार्थियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।
दरअसल 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके चलते पंजाब में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 22 मार्च को रविवार पड़ रहा है, इसलिए साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
इसके अलावा 23 मार्च सोमवार को भी पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के मौके पर पूरे राज्य में छुट्टी रहेगी। इस कारण लगातार तीन दिनों तक शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
इसके साथ ही मार्च महीने में और भी कई महत्वपूर्ण छुट्टियां आने वाली हैं। 26 मार्च (गुरुवार) को राम नवमी के अवसर पर भी अवकाश रहेगा। वहीं 31 मार्च (मंगलवार) को महावीर जयंती के कारण भी सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई है।
मार्च का महीना त्योहारों और खास अवसरों के कारण छुट्टियों से भरा हुआ माना जाता है। इसी दौरान छात्रों की परीक्षाओं का सीजन भी शुरू हो जाता है और ज्यादातर परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में पूरी होती हैं। इसके अलावा इस महीने होली और रमजान जैसे बड़े त्योहार भी आते हैं, जिससे छुट्टियों की संख्या और बढ़ जाती है।
ऐसे में अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन छुट्टियों का फायदा उठा सकते हैं और पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।



















