चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित
(Shots Fired in Broad Daylight Market ) पंजाब के जंडियाला गुरु से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े भरे बाजार में अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक इनोवा कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई।
फायरिंग के दौरान कार चालक घबरा गया और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते गाड़ी एक राहगीर से जा टकराई। इस हादसे में राहगीर घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इससे पुलिस को जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े इस तरह की फायरिंग से आम लोगों में डर का माहौल बन गया है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की।



















