Home Breaking News पंजाब में हीट वेव का कहर, 8 जिलों में तापमान 35 डिग्री...

पंजाब में हीट वेव का कहर, 8 जिलों में तापमान 35 डिग्री पार, 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Severe heat wave grips Punjab; temperatures cross 35°C in 8 districts, alert issued for 4 days.)पंजाब में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है और हालात तेजी से गंभीर होते नजर आ रहे हैं।  राज्य के 8 जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि बठिंडा में पारा रिकॉर्ड 41 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, मोहाली और पटियाला सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल हैं, जहां गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने आज से 24 अप्रैल तक के लिए 4 दिनों का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। सोमवार के मुकाबले तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य स्तर से 3.2 डिग्री अधिक है, जो चिंता का विषय बन चुका है।

विशेषज्ञों के अनुसार, दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक गर्मी अपने चरम पर रहेगी। इस समय बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

आने वाले 22, 23 और 24 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। हालांकि, पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर जैसे जिलों में लू का असर कम रहने की उम्मीद है।

Translate »
error: Content is protected !!