Home Himachal हिमाचल में मौसम का यू-टर्न! बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न! बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश के छह जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, कांगड़ा, सोलन, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, अन्य प्रभावित क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आ सकती है। ऐसे में लोगों और पर्यटकों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने तथा पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Translate »
error: Content is protected !!