Home Chandigarh ऊना में पेट्रोल पंप पर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल,3...

ऊना में पेट्रोल पंप पर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल,3 लोगो पर दर्ज हुआ मामला।

ऊना । राजवीर दीक्षित

(A young man was brutally beaten at a petrol pump in Una; the video went viral, and a case has been registered against three people.)हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, टाहलीवाल वार्ड नंबर-2 निवासी यूसुफ शुक्रवार देर शाम बाइक में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर रुका था। उसने 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन ऑनलाइन भुगतान करते समय उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। युवक ने कर्मचारियों से मोबाइल चार्ज करने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों और कुछ अन्य युवकों ने उसे जबरन कमरे में ले जाकर डंडों, मुक्कों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक लगातार हमला कर रहे हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति पूरी घटना की वीडियो बना रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जांच जारी है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।

Translate »
error: Content is protected !!