Home Una News BBMB एरियर पर घिरी मोदी सरकार! जयराम से विवेक शर्मा ने मांगा...

BBMB एरियर पर घिरी मोदी सरकार! जयराम से विवेक शर्मा ने मांगा जवाब

बंगाणा। राजवीर दीक्षित 

 

(Modi government under fire over BBMB arrears! Vivek Sharma seeks an answer from Jairam) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बीबीएमबी एरियर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश के पक्ष में आया फैसला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के लगातार प्रयासों और कानूनी लड़ाई का परिणाम है।

विवेक शर्मा ने जयराम ठाकुर से सवाल किया कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में थी, तब उन्होंने हिमाचल के इस महत्वपूर्ण अधिकार के मुद्दे को कितनी गंभीरता से उठाया था? प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए उनकी सरकार ने क्या कदम उठाए, इसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री को जनता के सामने देना चाहिए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सत्ता संभालते ही उठाया था बीबीएमबी का मुद्दा

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता संभालते ही बीबीएमबी एरियर का मामला प्रमुखता से उठाया था। प्रदेश के हक और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने इस मामले को माननीय उच्च न्यायालय तक पहुंचाया और कानूनी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और यहां की 75 लाख जनता के हितों की लड़ाई थी। न्यायालय का फैसला प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

बीबीएमबी एरियर के फैसले में मोदी सरकार का योगदान बताएं जयराम ठाकुर

विवेक शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को बिना वजह बीबीएमबी एरियर के फैसले का श्रेय केंद्र की मोदी सरकार को देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। उन्हें प्रदेश की जनता को स्पष्ट करना चाहिए कि इस मामले में केंद्र सरकार ने हिमाचल के पक्ष में आखिर क्या भूमिका निभाई? जब प्रदेश सरकार ने अपने अधिकारों के लिए न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ी, तब भाजपा नेताओं की भूमिका क्या रही, यह भी स्पष्ट होना चाहिए।

हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी सुक्खू सरकार

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बीबीएमबी एरियर मामले में आया फैसला प्रदेश की जनता के लिए उम्मीद की नई किरण है। हिमाचल प्रदेश के संसाधनों पर प्रदेश की जनता का अधिकार है और सरकार हर मंच पर अपने हक की आवाज बुलंद करती रहेगी।

उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि प्रदेश के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय उन्हें अपने कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। विवेक शर्मा ने कहा कि हिमाचल की जनता सब जानती है कि किसने प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और कौन अब फैसले का श्रेय लेने की राजनीति कर रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पुराने मेडिकल इतिहास को सबूत के बिना पूर्व-मौजूदा बीमारी नहीं माना जा सकता: चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग BBMB एरियर पर घिरी मोदी सरकार! जयराम से विवेक शर्मा ने मांगा जवाब सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' पर डॉक्टरों की चिंता: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सीबीएफसी का आश्वासन लद्दाख के न्योमा एयरफील्ड पर भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक कारनामा! IL-76 विमान ने बनाया रिकॉर्ड राजपुरा के पास अमृतसर जाने वाली ट्रेन के चार कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए डीसी जतिन लाल ने परिवार सहित प्रवासी बच्चों संग मनाई दिवाली की खुशियां BBMB जीत पर श्रेय की जंग! चंडीगढ़ के हक के लिए एकजुट हों दल : सहोड़ राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी के पंजाब दौरे की तैयारी, 2027 के चुनावों के लिए कांग्रेस का अभियान तेज 15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ: मुकेश अग्निहोत्री डीसी ने 12 गाइड्स को प्रदान किए राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र