Home Chandigarh दीवाली से पहले पंचकूला में सुरक्षा कड़ी, 773 पुलिसकर्मी तैनात और 34...

दीवाली से पहले पंचकूला में सुरक्षा कड़ी, 773 पुलिसकर्मी तैनात और 34 नाके बनाए गए

दीवाली से पहले पंचकूला में सुरक्षा कड़ी, 773 पुलिसकर्मी तैनात और 34 नाके बनाए गए

द टारगेट न्यूज़:

त्योहारों के मौसम में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला पुलिस ने दीवाली से पहले सुरक्षा व्यवस्था को काफी बढ़ा दिया है। जिले भर में कुल 773 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और 34 नए नाके स्थापित किए गए हैं। इन सुरक्षा प्रबंधों में 20 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी), 29 पुलिस राइडर, 12 पीसीआर वाहन और तीन स्वाट कमांडो शामिल हैं। सभी चौकियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और वाहनों की सघन जांच होगी। सभी एसीपी, थाना प्रभारियों, पुलिस चौकी प्रभारियों और क्राइम ब्रांच के प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, गश्त तेज करने और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि 7 और 8 नवंबर को केवल सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। इसके अलावा, लड़ियों वाले पटाखों और बेरियम लवणयुक्त पटाखों के निर्माण, बिक्री तथा इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। अस्थाई लाइसेंस धारक केवल उपायुक्त द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही आतिशबाजी बेच सकेंगे। डीसीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पतालों, स्कूलों, अदालतों, धार्मिक स्थलों और अन्य शांत क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में पटाखे फोड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
दीवाली से पहले पंचकूला में सुरक्षा कड़ी, 773 पुलिसकर्मी तैनात और 34 नाके बनाए गए पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को वीज़ा देने पर करेगा विचार, बशर्ते भारत दे अनुमति मानसा में धान के अवशेषों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, तीन युवकों की मौत दीपावली से पहले पीजीआईएमईआर ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिरोमणि अकाली दल में लौटे, सुखबीर बादल ने की अकाली एकता की अपील पुराने मेडिकल इतिहास को सबूत के बिना पूर्व-मौजूदा बीमारी नहीं माना जा सकता: चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग BBMB एरियर पर घिरी मोदी सरकार! जयराम से विवेक शर्मा ने मांगा जवाब सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' पर डॉक्टरों की चिंता: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सीबीएफसी का आश्वासन लद्दाख के न्योमा एयरफील्ड पर भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक कारनामा! IL-76 विमान ने बनाया रिकॉर्ड राजपुरा के पास अमृतसर जाने वाली ट्रेन के चार कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए