Home Chandigarh रियल एस्टेट में धमाका! मुंबई का आलीशान सी-फेसिंग बंगला बिक गया—कीमत जानकर...

रियल एस्टेट में धमाका! मुंबई का आलीशान सी-फेसिंग बंगला बिक गया—कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Real estate boom! A luxurious sea-facing bungalow in Mumbai has been sold—its price will blow your mind”) मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है। शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक जूहू में स्थित समुद्र के सामने बना ऐतिहासिक और आलीशान ‘लीला’ बंगला भारी कीमत पर बिक गया है। यह प्रॉपर्टी नानावती परिवार की थी, जिसे ‘नोटनदास रियल्टी’ ने करीब 221 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह डील मुंबई के अब तक के सबसे महंगे और चर्चित सौदों में शामिल हो गई है।

जूहू तारा रोड पर, मशहूर जूहू बीच के पास स्थित यह बंगला न सिर्फ अपनी लोकेशन बल्कि अपनी विरासत के लिए भी खास माना जाता है। 1950 के दशक में ‘आर्ट डेको’ शैली में बना यह बंगला आज भी अपनी क्लासिक डिजाइन और शाही अंदाज के लिए जाना जाता है। करीब 1,355 वर्ग मीटर के बड़े प्लॉट पर फैला यह 6BHK बंगला बेहद शानदार सुविधाओं से लैस है। इसमें दो बड़े लिविंग रूम, समुद्र की ओर खुलने वाली बालकनियां, डाइनिंग एरिया, चार कारों की पार्किंग और लगभग 5,000 वर्ग फीट का खूबसूरत गार्डन शामिल है। इसके अलावा दूसरी मंजिल पर विशाल टेरेस भी मौजूद है, जहां से समुद्र का शानदार नजारा देखने को मिलता है।

इस बंगले का ऐतिहासिक महत्व भी कम नहीं है। इसका नाम सर मणिलाल नानावती के नाम पर रखा गया था, जो भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर रह चुके हैं। यह घर लंबे समय तक नानावती परिवार की तीन पीढ़ियों का निवास स्थान रहा है।

गौरतलब है कि यह संपत्ति ‘ग्रेड IIB’ हेरिटेज कैटेगरी में आती है, जिसके चलते इसे तोड़कर नई इमारत बनाना आसान नहीं है। इसके रखरखाव और बदलाव के लिए सख्त नियमों का पालन करना होता है। कई बड़े डेवलपर्स इस प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते थे, लेकिन आखिरकार 22 अप्रैल 2026 को यह डील फाइनल हुई।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
बद्दी में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और पंजाब में बिक्री के लिए लाई गई अवैध शराब जब्त 54वीं नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता: चंडीगढ़ को सोनीपत से मिली हार, ओडिशा ने पंजाब को हराया इंदौर में दिलजीत dosanjh के koncert पर बड़ा फैसला, इन 4 गानों के प्रदर्शन पर लगी रोक फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा से पहले सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल मोहाली का समगौली कचरा संयंत्र जल्द होगा शुरू, मेयर ने दी जानकारी दीवाली पर नेत्र आपातकाल से निपटने के लिए पीजीआई ने की पूरी तैयारी, 20 डॉक्टरों की टीम तैनात जातिसूचक टिप्पणी विवाद: कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों ने गुरुद्वारा साहिब में खाई कसम, खुद को बताया बेकसूर खरड़ में धान की सरकारी खरीद रोकने के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के परिसरों पर की गई छापेमारी के ब्योरे किए साझा समर्थकों के दबाव और राजनीतिक भविष्य के कारण एसएडी में वापसी कर सकती हैं जागीर कौर